Skip to main content

Jharkhand daily news

इंद्रा गांव में वज्रपात से एक किसान की मौत हो गई। रविवार शाम में हेमन यादव (26) जानवर चराने के लिए घाव के किनारे जंगल की ओर गया था। बारिश होने के बाद वह खेतों में पानी देखने के लिए गया था। वहीं वज्रपात से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उस समय आसपास कोई नहीं था। रात में वह घर नहीं पहुंचा तो घर वाले परेशान हो गए।

सुबह खोजबीन करने पर उसकी लाश खेत में मिली। पुलिस उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा है। द्वारी पंचायत की मुखिया शकुंतला देवी ने सीओ से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। बीडीओ सह सीओ पूनम कुजूर ने आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। हेमन यादव का एक छोटा बच्चा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33stHAH
via IFTTT

Comments