रंका अनुमंडल में इस वर्ष लगातार रुक-रुक कर हो रही वर्षा एवं धूप की वजह से धान सहित तील, अरहर, मक्का आदि की फसल काफी बेहतरीन ढंग से तैयार हो रही है। इन फसलों को देखने से लगता है कि इस वर्ष किसानों को फसलों के शत-प्रतिशत पैदावार होने के आसार हैं।
यहां बताते चले कि किसानों के द्वारा लगाए गए धान, मक्का, अरहर, तिल आदि की फसलें काफी अच्छी तरीके से तैयार हो रही हैं। सभी फसलों में बाल लगने शुरू हो गए हैं । खेत की मक्के तो बाजार में भी उतरने शुरू हो चुके हैं जबकि धान भी बहुत जल्द तैयार होने की स्थिति में है वही तिल अरहर भी अच्छे तरीके से तैयार हो रहे हैं। इन फसलों को देखने से लगता है एक तरफ जहां यह इलाका अकाल की चपेट में हमेशा जूझता रहा है इस वर्ष भगवान की कृपा से यहां के लोगों को अच्छी फसलों के साथ अच्छी पैदावार मिलने की उम्मीद है ।
जोगीखुरा निवासी संजय सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों के बाद इस वर्ष के फसल काफी बेहतर हैं इस वर्ष लगता है कि हमें सौ फ़ीसदी फसल का फायदा होगा वही गौरगाड़ा निवासी रामकिशोर सिंह ने बताया कि इस वर्ष पानी समय-समय पर होते रहा एवं फसलों को अच्छा मौसम मिला जिसके कारण इस वर्ष फसल काफी बेहतरीन है। चटकमान के चंद्रिका सिंह ने बताया कि फसलों को देखकर लगता है कि इस वर्ष भगवान किसानों पर मेहरबान है । यहां के किसानों को इस वर्ष सभी फसलों के सत प्रतिशत तैयार होने को लेकर किसान काफी खुश हैं एवं भगवान के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RkjK2q
via IFTTT
Comments
Post a Comment