सोनारी थाना अंतर्गत पंचवटी नगर में रहने वाले गंगाधर राम प्रजापति से साइबर ठगों ने शनिवार को 1.48 लाख रुपए की ठगी कर ली। एसबीआई का फर्जी अधिकारी बन साइबर ठगों ने उसे अपने झांसे में लिया और खाते से पैसों की निकासी कर ली। पीड़ित ने साइबर थाने में मामले की शिकायत की है। गंगाधर राम ने बताया कि फोन करने वाले ने अपना परिचय सत्यनारायण झा के रूप में दिया। कहा कि केवाईसी नहीं हुआ है।
जॉब दिलाने का झांसा देकर स्कूटी ले भागा
नौकरी दिलाने के नाम पर ठग द्वारा परसुडीह के गोलपहाड़ी निवासी उमेश हरपाल की स्कूटी चोरी करने का मामले प्रकाश में आया है। बिष्टुपुर थाना में 8986722282 नंबर के धारक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ठग ने जॉब दिलाने का झांसा दिया व रीगल मैदान के पास से स्कूटी संख्या जेएच05बीजी 0770 को ले भागा। घटना 19 सितंबर की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kX2hKl
via IFTTT
Comments
Post a Comment