पूर्व मंत्री और मजदूर नेता केएन त्रिपाठी मंगलवार को शहर पहुंचे तो सर्किट हाउस में नेताओं-कार्यकर्ता की भारी भीड़ उमड़ी। सर्किट हाउस में न तो सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा और न ही कोरोना के नियमों का पालन नहीं किया। सर्किट हाउस में कोल्हान के आयुक्त की बैठक में शिरकत करने के लिए उपायुक्त सूरज कुमार पहुंचे तो नेताओं, कार्यकर्ताओं की भीड़ देख भड़क गए। सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर लोगों को दूर जाने की चेतावनी दी। हुए गुस्साए उपायुक्त ने कहा कि जमशेदपुर को समझाते-समझाते थक गया हूं, यह कोरोना का आपदा वाला शहर है, स्वयं और परिवार सुरक्षित रहेगा तो ही राजनीति करेंगे। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में 4 सौ से 450 केस आ रहे हैं। क्या अब भी आपलोगों को लगता है कि अकेले प्रशासन केवल कोरोना को रोक सकता है।
आयुक्त की हिदायत-पोर्टल पर कोविड मरीज के परिजनों को जानकारी दें, कंट्रोल रूम बनाएं
कोविड-19 से निपटने के लिए प्रशासन के प्रयास की समीक्षा करने शहर आए कोल्हान के आयुक्त डाॅ. मनीष रंजन के समक्ष पुलिस अधिकारियों ने टीएमएच अस्पताल की अव्यवस्था की शिकायत की। सहयोगी के निधन व जमशेदपुर रेल आरक्षी अधीक्षक के इलाज में कथित तौर पर बरती लापरवाही से नाराज थे। संक्रमण से आर्मर जमादार की निधन हो गई थी जबकि रेल आरक्षी अधीक्षक ने चार दिनों तक इलाज के बाद रांची के निजी अस्पताल में रेफर करा लिया था। पुलिस अधिकारियों की शिकायत थी कि टीएमएच अस्पताल प्रबंधन ने इन पुलिसवालों के इलाज में आईसीएमआर की गाइडलाइन का पालन नहीं किया। आयुक्त साकची रवींद्र भवन में समीक्षा बैठक कर रहे थे। आयुक्त ने टीएमएच के प्रतिनिधियों को कहा - पोर्टल व नियंत्रण कक्ष बनाने का आदेश दिया, जिसमें मरीज के संबंध में ऑनलाइन जानकारी दी जाए। पुलिसवालों ने कहा - लाॅकडाउन में पुलिस के वाहन ज्यादा चले हैं। ईंधन के लिए आवंटित राशि खत्म हो गई है। पेट्रोल पंप संचालक ईंधन देने में आनाकानी कर रहे हैं। आयुक्त ने ईंधन के लिए राशि दिलाने का भरोसा दिया।
डीसी के गुस्से को देख निकले कांग्रेसी कार्यकर्ता
उपायुक्त ने कहा- दूसरे जिले में इतना संक्रमण नहीं निकल रहा है। डेथ भी कम है, 70-90 साल के बुजुर्गों की मौत हो रही है, वे तो बेचारे घर से नहीं निकलते। उनको तो घर के युवा ही कोरोना दे रहे हैं, जो बिना लक्षण वाले हैं। उपायुक्त के गुस्से को देखते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता सर्किट हाउस से निकल लिए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को कार्यकर्ताओं को दूर-दूर रखने की बात कहीं। गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी भीड़ नहीं रोकने के लिए डांट लगाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Ydbep
via IFTTT
Comments
Post a Comment