गढ़वा प्रखंड के ढोटी गांव स्थित रक्शैल बाबा के प्रांगण जिउतिया महापर्व के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया। मेला के दौरान आयोजन समिति की ओर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया था। साथ ही कोरोना वायरस महामारी से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा था। इस अवसर पर मंदिर समिति के द्वारा श्रद्धालुओं के बीच मास्क वितरण किया गया। मेला के दौरान मंदिर परिसर मे सरकारी गाइडलाइन के तहत मास्क व सेनेटाइर भी था।
इस अवसर पर मदिर समिती के अध्यछ प्रेम दिवाना, सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अनिल कुशवाहा, पुजारी नन्दकिशोर मेहता, नन्दलाल मेहता, वीरेंद्र मेहता आदि ने मेला के दौरान पहुंचे श्रद्धालुओं को हर तरह के सहयोग कर रहे थे। ताकि श्रद्धालुओं को मेला के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने भगवान शिव का वेष धारण कर भक्तों का मन मोह लिया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह 15वां आयोजन है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष जिउतिया पारन के बिहाने मेला का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर नन्दलाल मेहता, सुरज प्रकाश, रवि कुमार, नेपाल विश्वकर्मा, शरद यादव, बिरेन्द्र मेहता, जय गणेश पांडेय, नन्दु मेहता, कृष्णा साह, अनिल मेहता, अजित प्रजापति, राम विनय तिवारी, रामबरत महतो, शिवशंकर मेहता, नारायण ठाकुर, रामजी शर्मा, दिनेश मेहता सहित कइ लोग उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mcDHXn
via IFTTT
Comments
Post a Comment