Skip to main content

Jharkhand daily news

पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को 280 कोरोना पाॅजिटिव मिले, जबकि 120 संक्रमणमुक्त होकर घर लौटे हैं। वहीं 6 मरीजों की मौत भी हुई है। जिले में मरने वालों की संख्या 248 हो चुकी है। परसुडीह में दो पुरुष की मौत हुई है। दोनों की उम्र 50 साल है। टेल्को में भी दो पुरुष की मौत हुई है। एक की उम्र (73) व दूसरा की (65) है।

बारीडीह निवासी (47) महिला, बहरागोड़ा निवासी (64) पुरुष की भी माैत हुई है। अबतक जिले में कुल 132,268 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच हो चुकी है, जिसमें 9391 कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं।

इधर, राज्य में काेराेना के 1601 मरीज मिले...

झारखंड में बुधवार काे काेराेना के 1601 नए मरीज मिले। नाै लाेगाें की माैत भी हुई। इसके साथ ही राज्य में काेराेना मरीजाें की संख्या बढ़कर 56475 हाे गई है। अब तक 568 लाेगाें की माैत हाे चुकी है। बुधवार काे सबसे ज्यादा छह माैतें जमशेदपुर में हुई ताे रांची,धनबाद और साहेबगंज में भी एक-एक व्यक्ति की जान गई। नए संक्रमिताें में सबसे ज्यादा 635 मरीज रांची में मिले। अच्दी बात यह है कि राज्य में 1297 मरीज ठीक भी हुए। इनमें रांची के 128 मरीज हैं। अब राज्य में रिकवरी रेट 71.99 हाे गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/339pdP8
via IFTTT

Comments