Skip to main content

Jharkhand daily news

दृष्टि यूथ ऑर्गनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर ने डीसी को आवेदन देकर प्रखंड कार्यालय में चारो तरफ फैली हुई गंदगी को लेकर चिंता व्यक्त की है। कहा है कि जहां से सबको साफ़ रहने, सफाई रखने व दूसरों को भी साफ रहने का संदेश दिया जाता है। वही कार्यालय सबसे अधिक गंदा पड़ा है। कांडी स्थित सबसे बड़े कार्यालय कि न तो सफाई होती है और ना ही भवन का रंग रोगन किया जाता है।

उन्होंने पूरे कार्यालय का रंग रोगन कराने की मांग किया है। आवेदन देकर कहा है कि इस कोरोना काल मे भी कांडी प्रखंड कार्यालय में चारों तरफ गंदगी पसरी हुई है। कार्यालय के मुख्य गेट से अन्दर जाने पर दोनों तरफ गंदगी देखने को मिल जाती है। दीवारों पर पान की पीक व गुटका थूका हुआ देखा जा सकता है। सीढ़ियों के अगल बगल की दीवार भी पिक दान बनी हुई है।

इसी कार्यालय से प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव के हर घर में शौचालय बनाने व उसका नियमित उपयोग करने का सख्ती से आदेश दिया गया है। बावजूद इसके विडंबना है कि इसी कार्यालय का एक भी शौचालय ठीक व चालू हालत में नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dirt in the block office that gives the message of cleanliness


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hs0r1Y
via IFTTT

Comments