जिले के पोलपल्ली थाना क्षेत्र के कोर्रापाड़ में नक्सलियों ने मंगलवार दोपहर पटवारी सुमन लाल बघेल की डंडे से पिटाई कर दी। ग्रामीणों की मदद से पटवारी को पहले पोलमपल्ली फिर दोरनापाल अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए पटवारी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया है।
बताया गया कि दोरनापाल निवासी पटवारी मूलत: पुसपाल थाना क्षेत्र के सौतनार का रहने वाला है। मंगलवार सुबह गिरदावरी के काम से सुमन लाल कोर्रापाड़ गए हुए थे। इसी दौरान पहुंचे हथियारबंद नक्सलियों ने डंडे से उसकी बेदम पिटाई की।
जनअदालत में मौत की सजा देने की धमकी भी दी गई
पटवारी सुमन लाल बघेल की बेदम पिटाई के बाद नक्सलियों ने मौके पर पर्चा भी छोड़ा है। नक्सली पिटाई से गंभीर रूप से घायल पटवारी व नक्सली पर्चा दोनों लेकर ग्रामीण पोलमपल्ली पहुंचे। नक्सलियों ने पर्चे में अंदरुनी ग्रावों में पटवारी व रेंजर समेत अन्य प्रशासनिक अमले को नहीं आने की हिदायत दी है। जनता को भटकाने व ग्रामीणों को लूटने का आरोप लगाते हुए जन अदालत में मौत की सजा देने की धमकी नक्सलियों ने जारी पर्चे में दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3biUfrr
via
Comments
Post a Comment