राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण कार्यकारिणी के अध्यक्ष एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर वेबिनार का आयोजन किया गया।
इसमें जिला लोक शिक्षण समिति के सदस्य शामिल हुए। वेबिनार में शिक्षा मंत्री टेकाम ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर साक्षरता का महत्व बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री शहरी साक्षरता योजना के अंतर्गत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया शीघ्र ही पढ़ना-बढ़ना अभियान राज्यभर में चलाया जाएगा। इससे प्रत्येक व्यक्ति तक शिक्षा का संचार किया जाएगा।
इस अवसर पर राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक डी राहुल वेंकट ने पारम्परिक शिक्षा के साथ समय की मांग अनुसार डिजिटल साक्षरता को बढ़ाने पर जोर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iitqGM
via
Comments
Post a Comment