Skip to main content

नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

नाबालिग को घर से भगा कर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस ने 24 घंटे में अपहृत नाबालिग को बरामद कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र की है। रविवार को जशपुर नवाटोली निवासी ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग लड़की 11 सिंतबर की रात करीब 8 बजे अपने किसी दोस्त का एक्सीडेंट होने की जानकारी दी। उसने देखने के बहाने रात 8 बजे घर से निकली। दूसरे दिन सुबह तक घर तक घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने अस्पताल जाकर पता किया एवं रिश्तेदार से पूछताछ की तो उसका कुछ पता नहीं चला। प्रार्थी ने पुलिस को बताया था कि उसे शंका है कि उसकी नाबालिग पुत्री को पुनीत राम घोलेंग द्वारा बहला-फुसला कर ले गया है।
पुलिस ने ग्राम घोलेंग से आरोपी पुनीत कुमार इंदवार घर में छापा मारा तो किशोरी उसके ही घर में मिली। टीम ने आरोपी के कब्जे से अपहृता को बरामद करते हुए आरोपी पुनीत कुमार इंदवार पिता राजेश कुमार इंदवार (20) निवासी घोलेंग को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H28ypp
via

Comments