Skip to main content

तीसरे दिन भी नहीं मिला ग्रामीण, खोजती रही पुलिस

मलांजकुड़ूम झरने के तेज बहाव मेें बहा ग्रामीण तीसरे दिन भी नहीं मिला। पुलिस तथा गोताखोरों की टीम लगातार तीसरे दिन भी ग्रामीण की तलाश करती रही। तेज बहाव की वजह से पुलिस को रेस्क्यू में परेशानी हो रही है। पुलिस स्निफर डॉग को लेकर भी मलांजकुडुम पहुंची लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है।
बालोद जिले के पीपरछेड़ी गांव से रविवार को अपने परिवार व दोस्तों के साथ ग्रामीण झमन लाल साहू पिकनिक मनाने मलांजकुडृूम पहुंचा था। दोपहर में नहाने झरने में उतरा जहां पैर फिसलने से गिर गया और तेज बहाव में चला गया। सूचना पर खोजबीन शुरू की लेकिन ग्रामीण का कुछ पता नहीं चला। फिर पुलिस व गोताखोर भी मौके पर पहुंचे तथा खोजबीन शुरू की लेकिन रविवार को रात होने पर रेस्क्यू बंद करना पड़ा। सोमवार के बाद मंगलवार को भी पुलिस सुबह से ग्रामीण की तलाश में उतरी। सभी जगह खोजबीन की गई। जगह जगह बांस डाल कर पत्थरों के बीच भरे पानी में भी गोताखोर उतरे लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीण के पत्थरों में फंसने की आंशका के चलते पूरे झरने में हर जगह उसकी तलाश की गई। पानी काफी अधिक होने के कारण व झरने में तेज बहाव होने से पत्थरों के बीच घुसने में गोताखोरों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को भी शाम 6 बजे तक ग्रामीण की खोजबीन की गई तथा अंधेरा होने पर तलाशी अभियान बंद करना पड़ा।

तलाशी अभियान रहेगा जारी
थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया कि झरने में पानी का बहाव काफी तेज होने से झरने के नीचे पत्थरों में अंदर तक घुसने में परेशानी हो रही है। तलाशी अभियान जारी है। उम्मीद है शीघ्र ग्रामीण को खोज लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rural was not found even on the third day, police kept searching


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zhpf6g
via

Comments