Skip to main content

गादीरास में खुला छोड़ा ट्रांसफॉर्मर का बॉक्स

इलाके के थाना चौक के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर के नीचे लगे कटआउट बॉक्स जो जमीन से मुश्किल से दो फीट की उंचाई पर है जो सालों से खुला पड़ा हुआ है। इसमें खास बात यह है कि कटआउट बॉक्स में जो कटआउट लगता है वह बॉक्स के ऊपर रखा हुआ देखा जा सकता है और बिना कटआउट के एल्युमिनियम के तार से जोड़कर खुला छोड़ दिया गया है। जिससे पशुओं और इस चौक से गुजरने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। चौक के आसपास के दुकानदारों का कहना है कि कभी-कभी कटआउट बॉक्स से जोरदार आवाज के साथ चिंगारी भी निकलती है जिसकी सूचना विद्युत कंपनी के कर्मचारियों को कई बार दी गई है लेकिन कर्मचारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में विद्युत कंपनी के कार्यपालन अभियंता जे केरकेट्टा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है जल्द ही थाना चौक के पास के कटआउट बॉक्स को ठीक किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Box of transformer left open in Gadiras


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m1IZ7O
via

Comments