कलेक्टोरेट परिसर को संवारने का काम एक बार फिर से तेज हो गया है। लॉकडाउन और मजदूरों की कमी की वजह से सौंदर्यीकरण का काम पहले बंद था, लेकिन अब फिर से हो रहा है। घड़ी चौक से प्रवेश करने के लिए दो भव्य प्रवेश द्वार बनाने के लिए नए कॉलम लग गए हैं।
इसके अलावा यहां पेड़-पौधे भी लगाए गए हैं। आम लोगों के आराम के लिए चार कुटिया बनाई गई है। इसमें लोग बैठ सकते हैं। जिला पंचायत के लिए दो नए प्रवेश और एग्जिट द्वार बनाए जा रहे हैं। इस पूरे रास्ते को पेवर ब्लॉक से ढका जा रहा है। ऑक्सीजोन की ओर से आने वाली गाड़ियों और आम लोगों के लिए रास्ता भी खोल दिया गया है। इस सड़क के दोनों ओर जालियां भी लगाए जाएंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bTfSyZ
via
Comments
Post a Comment