Skip to main content

बैनर, पाेस्टर के माध्यम से लाेगाें काे स्वच्छता के लिए किया जागरूक

भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ-रेल स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता-पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। 16 से 30 सितम्बर तक आयोजित इस पखवाड़े में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के सभी स्टेशनों, रेलवे परिसरों, पटरियों, कार्य क्षेत्रों तथा गाड़ियों में प्रत्येक दिवस की थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्वच्छता जागरूकता हेतु सभी प्रमुख स्थानों, स्टेशनों तथा कालोनियों में बैनर, पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही सभी स्टेशनों में यात्री उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। इसीक्रम में बुधवार काे स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ महाप्रबंधक कार्यालय से प्रभातफेरी निकालकर किया गया। प्रभातफेरी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, तितली चाैक होते हुए राहगीरों को स्लोगन एवं पोस्टर के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता का संदेश देते हुए स्टेशन पर समाप्त हुई। प्रभातफेरी में एजीएम प्रमोद कुमार, सीपीअाे सुखवीर सिंह, एडीआरएम वेदिश धुवारे, वरिष्ठ संकेत व दूरसंचार अभियंता विकास सोनी, डीसीएम किशोर निखारे, मुख्यालय एवं मंडल के अधिकारी, कर्मचारीगण तथा नागरिक सुरक्षा दल की टीमों ने भाग लिया। इसके बाद सुबह 10 बजे मंडल के सभी कार्यालयों में स्वच्छता की शपथ ली गई। बिलासपुर स्टेशन में स्वच्छ जागरूकता थीम पर स्काउट-गाइड के बच्चों द्वारा निर्मित नुक्कड़-नाटक की प्रस्तुति की रिकार्डिंग का डिस्प्ले कर कचरा फैलाने अथवा गंदगी के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Will bring awareness about cleanliness through banners, pastors


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35KP7Ma
via

Comments