गुरुवार सुबह से प्रशासनिक अमला नगर में निकलकर जिन दुकानदार के परिजन कोरोना संक्रमित पाए गए थे उन दुकानों को सील किया। इसके साथ ही बिना मास्क के घूम रहे लोगों का चालान भी काटा गया। कार्रवाई में एसडीओपी अमोलक सिंह ढिल्लो, तहसीलदार आनंद राम नेताम, नायब तहसीलदार अरुणिमा टोप्पो, थाना प्रभारी शशिकला उइके, सीएमओ ललित साहू व नगर पंचायत के कर्मचारी शामिल थे।
किसी कर्मचारी को कोरोना हुआ तो 14 दिन बंद रहेगी दुकान: कांकेर| जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में लगातार व्यापारियों तथा उनके दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों में कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। कलेक्टर ने आदेश जारी किया है जिसके अनुसार कोई व्यापारी या उसके दुकान में काम करने वाला पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे प्रोटोकाल के अनुसार 17 दिनों तक दुकान बंद रखनी होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G1tCvD
via
Comments
Post a Comment