Skip to main content

बैंक गार्ड की मौत के बाद जांच में तीन कर्मचारी निकले पॉजिटिव, एसबीआई की मेन ब्रांच में ताला

जिले में गुरुवार को मिले 11 पॉजिटिव में शहर के स्टेट बैंक मैन ब्रांच के तीन स्टाफ भी शामिल हैं। सुबह बैंक ड्यूटी करने पहुंचे गार्ड की अचानक मौत के बाद पूरे स्टाफ का कोरोना जांच कराया तो बैंक कैंटिन में काम करने वाली महिला, प्यून के अलावा एक क्लर्क पॉजिटिव मिला। शहर के अन्य दो पॉजिटिव में कांकेर आरआई व गांव का पटवारी भी है। जिले में कांकेर तहसील में पांच पॉजिटिव के अलावा अंतागढ़ व नरहरपुर में एक एक तथा भानुप्रताापुर में 4 पॉजिटिव मिले हैं।
गुरुवार 3 सितंबर सुबह स्टेट बैंक मैन ब्रांच का गार्ड गणेश यादव निवासी आमापारा ड्यूटी पर पहुंचा जहां उसकी अचानक मौत हो गई। गार्ड को जिला अस्पताल लाया गया जहां मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। इस दौरान बैंक का प्यून व अन्य स्टाफ वहां मौजूद थे जो शव को घर पहुंचा वापस बैंक लौट आए। स्टाफ करीब दो घंटे अस्पताल में था जिसके चलते बैंक में टीम बुला सभी की कोरोना जांच कराई गई। जांच में गार्ड के साथ बैंक जाने वाले मनकेसरी निवासी प्यून को पॉजिटिव पाया गया। अन्य स्टाफ की जांच में कलेक्टोरेट के पीछे एमजी वार्ड में रहने वाला क्लर्क व आमापारा निवासी कैंटीन में काम करने वाली महिला भी पॉजिटिव पाई गई। क्लर्क व महिला दोनों अस्पताल नहीं गए थे जिससे आशंका है बैंक में आए किसी संक्रमित ग्राहक के संपर्क में आने से वे संक्रमित हो गए। बैंक के पूरे स्टाफ का एंटीजेन टेस्ट के साथ आरटीपीसीआर जांच कराई गई जिसकी रिपोर्ट दो से तीन दिनों में आएगी। बैंक को बंद कर सभी कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में रहने कहा गया है।
एसबीआई के प्यून को आशंका है कि वह अस्पताल जाने के कारण संक्रमित हो गया। साथ ही उसका कहना है वह पूरे शहर घूम चुका है। कई दुकानों में गया।

श्रीरामनगर में पॉजिटिव मिले आरआई व पटवारी
गुरुवार को जिले के दो सरकारी कर्मचारी आरआई व पटवारी भी पॉजिटिव पाए गए। आरआई शहर में तथा पटवारी एक गांव में पदस्थ हैं। दोनों पूर्व में पॉजिटिव पाए कांकेर तहसीलदार के संपर्क में आने कारण अपने क्वार्टर में क्वारेंटाइन में थे। दोनों की पूर्व में एंटीजेन व आरटीपीसीआर जांच हुई थी। अब पॉजिटिव हैं।

भानुप्रतापपुर में छात्र व किसान संक्रमित
भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम संबलपुर में एक छात्र पॉजिटिव पाया गया। इसके अलावा भैंसाकन्हार का एक युवक दल्लीराजहरा में सर्दी खांसी की जांच कराने गया था जिसे पॉजिटिव गया है। भैंसाकन्हार में 24 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया जिसमें 2 किसान पॉजिटिव पाए गए।

कलेक्टोरेट में भी रविवार तक के लिए ताला लगा
कलेक्टोरेट में कर्मचारियों के लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण उसे बंद कर दिया गया था। बुधवार को ही कार्यालय खोला जाना था। बुधवार को स्टेनो के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे बंद रखने की अवधि रविवार तक बंद रखी गई है।

अंतागढ़ में सराफा व्यापारी मिला पाजिटिव
गुरुवार को अंतागढ़ का एक सराफा व्यापारी भानुप्रतापपुर में पॉजिटिव पाया गया। उसे सर्दी व हल्का बुखार था। भानुप्रतापपुर अस्पताल पहुंचा जहां मलेरिया के अलावा कोरोना जांच की गई थी। व्यापारी ने कहा वह अपने पहचान वालों से मिलता रहा है।

गुरुवार 3 सितंबर को जिले में मिले कोरोना पाजिटिव

  • कांकेर शहर - 5 (स्टेट बैंक 3, श्रीराम नगर 2)
  • भानुप्रतापपुर ग्रामीण - 4 (संबलपुर 1, भैंसाकन्हार 3)
  • अंतागढ़ शहर - 1
  • नरहरपुर ग्रामीण - 1 (सरोना अस्पताल 1)

सरोना अस्पताल की ऑपरेटर संक्रमित
सरोना अस्पताल की कंप्यूटर ऑपरेटर पाजिटिव पाई गई है। वह कहां से संक्रमित हुई इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। अस्पताल को बंद कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three employees turned positive in investigation after bank guard's death, lock in main branch of SBI


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i0RM7M
via

Comments