Skip to main content

बड़े भाई की हत्या कर फरार हुआ आरोपी पकड़ा गया

कोयलीबेड़ा थाना के कामतेड़ा में 1 हजार रुपए को लेकर विवाद के चलते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की मुसर से वार कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस मामला दर्ज कर लगातार पतासाजी कर रही थी। आरोपी नक्सली क्षेत्र होने का फायदा उठाते हुए लगातार स्थान बदल रहा था। इसी दौरान मुखबिर से आरोपी के परतापुर क्षेत्र के बुधनदंड में होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च की रात 8 बजे कामतेड़ा निवासी संपत मंडावी (21) पिता ढ़ेलाराम को उसके बड़े भाई हरिशंकर मंडावी ने 1 हजार रुपए के बारे में पूछा। इस पर दोनों में विवाद होने लगा। इसी दौरान संपत ने पास में रखे धान कुटने के मुसर से हरिशंकर के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने मामले की रिपोर्ट 11 सितंबर को कोयलीबेड़ा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/328LDAJ
via

Comments