लोक निर्माण विभाग में रजिस्टर्ड अ वर्ग के एक ठेकेदार द्वारा टूल्स और मशीनरी उपलब्ध होने संबंधी फर्जी दस्तावेज पेश किए जाने के बाद अब ईएनसी ने पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा जिले के गादीरास मुख्य सड़क से नागारास, गोरली और सोनाकुकानार तक कुल 12.75 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण और मजबूती करण किया जाना है। यह सड़क प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा के गृह ग्राम से होकर जाती है। 13 करोड़ 56 लाख 24 हजार रुपए की लागत से बनने वाले इस सड़क के लिए ठेकेदार के पास आवश्यक टूल्स प्लांट और मशीनरी का होना जरूरी था। निविदा के साथ ठेकेदार ने टूल्स, प्लांट और मशीनरी होने संबंधी सूची जिसे कार्यपालन अभियंता सुकमा द्वारा जारी किया गया था उसे संलग्न किया।
मुख्य अभियंता बस्तर परिक्षेत्र ने इस संबंध में 21 जुलाई 2020 को पत्र भेजकर सुकमा के कार्यपालन अभियंता से जानकारी मांगी। जिस पर 23 जुलाई 2020 को कार्यपालन अभियंता ने अपने पत्र में उनके द्वारा ठेकेदार के पास टूल्स, प्लांट और मशीनरी की सूची का सत्यापन नहीं किए जाने की बात कही गई। जिसके बाद मुख्य अभियंता बस्तर परिक्षेत्र ने 10 अगस्त 2020 को इस मामले की जानकारी प्रमुख अभियंता के कार्यालय को उपलब्ध कराया गया। जिसके बाद ठेकेदार शैलेंद्र बहादुर सिंह को नोटिस जारी कर उनसे 1 सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है। जिसमें प्रमाण पत्र के फर्जी पाए जाने पर पंजीयन निरस्त अथवा निलंबित करने की बात भी कही गई है। पत्र में जवाब नहीं देने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। मुख्य अभियंता (योजना) ज्ञानेश्वर कश्यप ने बताया कि ठेकेदार शैलेंद्र बहादुर सिंह को कारण बताओ नोटिस देकर सप्ताह भर में उनसे जवाब मांगा गया है। उनका जवाब आने के बाद ही इस पर कार्रवाई की जा सकेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iytRN7
via
Comments
Post a Comment