Skip to main content

पहले दिन पहुंची तीन बसों में कांकेर से नहीं चढ़े यात्री

प्रदेश सरकार के साथ समझौता होने व दो माह का टैक्स माफ होने के बाद यात्री बस ऑपरेटरों ने बसों का संचालन शुरू कर दिया। पहले दिन बुधवार को शहर के बस स्टेंड में मात्र दो ट्रेवल्स कंपनी की तीन बसें ही आई। लेकिन शहर से एक भी यात्री उन बसों में नहीं चढ़े जबकि दिन भर एजेंट यात्रियों का रास्ता देखते रहे। जिले के अंदरूनी मार्ग में चलने वाली बसें आज नहीं चली।
कोरोना के पहले तक रायपुर से जगदलपुर मार्ग में एक ओर ही दिन भर में 112 बसें चलती थी। दिन भर में 250 बसों का आना जाना होता था। इसमें यात्रियों के लिए ठीक से जगह नहीं होती थी। अब यात्रियों का टोटा पड़ा है। बुधवार 2 सितंबर को सरकार व ऑपरेटरों के बीच समझौता होने के बाद रायपुर जगदलपुर मार्ग में बसों को रवाना किया गया।

अंदरूनी मार्ग में संचालन की स्थिति स्पष्ट नहीं
जिले के अंदरूनी मार्ग पखंाजूर, अंतागढ़, कोयलीबेड़ा, भानुप्रतापुर, दुधावा, नरहरपुर मार्ग में वाहनों का संचालन बंद रहा। इस मार्ग के बस आपरेटर बसों के संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। माना जा रहा है जब नेशनल हाईवे में नियमित रूप से बसें चलने लगेगी तब ही अंदरूनी मार्ग के यात्री निकलेंगे। इसके लिए करीब 15 दिन का समय लग सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Sd3L1
via

Comments