Skip to main content

तस्करों ने रातोंरात गायब कर दिए सागौन के दो पेड़

परलकोट क्षेत्र में सागौन तस्करों का गिरोह सक्रिय है। लगातार सागौन तस्करी के चलते जंगलों के अंदर अब सागौन पेड़ कम हो चुके हैं तो तस्कर अब सड़क किनारे के सागौन पेड़ों को अपना शिकार बना रहे हैं। पखांजूर-कापसी मेनरोड में सड़क किनारे ग्राम पीवी 9 पहाड़ी में तस्करों ने रातों रात सागौन के दो बड़े पेड़ों को गायब कर दिया।
मंगलवार रात तस्कर तीसरा पेड़ गायब करने कटाई कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिलने पर वनविभाग मौके पर पहुंचा जरूर लेकिन तस्करों को पकड़ नहीं पाया। तस्कर मौके से फरार हो गए तथा वनविभाग के हाथों केवल ठूंठ ही लगे।
अब तक सागौन तस्कर जंगलों के अंदर ही सक्रिय थे क्योंकि वहां उन तक वनविभाग की टीम पहुंच नहीं पाती थी। परलकोट के जंगलों में बड़े पैमाने पर सागौन तस्करी हुई जिसके चलते जंगलों में अब सागौन के पेड़ नहीं के बराबर हो गए हैं। सड़कों के किनारे ही अब सागौन के पेड़ बचे हैं। रातों रात सड़क किनारे से सागौन के पेड़ गायब कर देते हंै। वन मंडलाधिकारी भानुप्रतापुर पश्चिम आरसी मेश्राम कि मा्मले की जांच कराएंगे।

बायसन की मौत का भी नहीं मिल पाया सुराग
वन विभाग की कार्यप्रणाली पर यहां सवालिया निशान लग रहे हैं क्योंकि सड़क किनारे सागौन के पेड़ गायब हो जा रहे हैं। यही नहीं चार दिनों पहले वनविभाग की टीम के सामने एक बायसन की मौत हो गई लेकिन विभाग अब तक बायसन की मौत का कारण या इस संबंध में कोई सुराग नहीं खोज पाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Smugglers disappeared two teak trees overnight


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Es7muq
via

Comments