एक युवक की हत्या के बाद उसके शव को बोरे में भरकर उसी की बाइक के पीछे बांधकर रोड़ पर फेंक दिया गया। पुलिस ने हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। बताया गया है कि ग्रामीणों ने ग्राम जमदरा के जंगल रोड में अज्ञात युवक का शव बोरे में देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। लखनपुर थाना के पुलिस चौकी कुन्नी में मंगलवार को वनांचल क्षेत्र जमदरा के जंगल और सड़क किनारे ग्रामीणों को बाइक नंबर सीजी 15 डीई 5056 खड़ी दिखी। पास ही प्लास्टिक और जुट के 2 बोरों में हाथ और पैर को बांधकर व गाड़ी के पीछे ट्यूब में बांधकर लावारिस हालत में फेंक दिया गया। इसकी सूचना नजदीकी पुलिस चौकी कुन्नी के प्रभारी विष्णु सिह को दी गई। मौके पर विष्णु सिंह मौके पर पहुंचे। बोरे में केसमा निवासी 35 वर्षीय युवक सहदेव राम सारथी का शव था। वह सोमवार को अपने घर से सुबह 7 बजे छाता पहुंचाने ग्राम जमगाला अपने रिश्तेदार के यहां जाने निकला था।
हत्या के बाद बाइक का नंबर ही बदल दिया
मृतक युवक हीरो होंडा बाइक नंबर सीजी 15 ईडी 5065 से निकला था। बाइक में अंकित नंबर गलत था। हत्या के बाद आरोपियों ने 2 अंकों 65 की जगह 56 लिख दिया था। हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक मृतक की ही है। युवक को प्रथम दृष्टया गला दबाकर और सिर में गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या की गई। हत्यारों ने योजनाबद्ध तरीके से हत्या की है। आशंका है कि शव व बाइक को कहीं अन्यत्र जगह ले जाने सारे साक्ष्य को मिटाने का प्रयास किया गया, लेकिन सड़क से किसी के आने की आहट से डरकर आरोपियों ने वहीं सड़क किनारे शव और बाइक को छोड़कर भागने की भी बात कही जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m2e1fH
via
Comments
Post a Comment