Skip to main content

चिटफंड कंपनियों में फंसे पैसे वापस दिलाने का वादा निभाएं

छत्तीसगढ़ अभिकर्ता व उपभोक्ता सेवा संघ के जिलाध्यक्ष वेट्‌टी देवाराम की अगुवाई में अभिकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्टर चंदन कुमार को सीएम भूपेश बघेल के नाम सौंपा और चिटफंड कंपनियों में फंसे निवेशकों के पैसे वापस लौटाने की मांग की।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले के हजारों गरीब, किसान व मजदूर की मेहनत की कमाई के करोड़ों रुपए चिटफंड कंपनियों में फंसे हुए हैं। साल 2015 से संघ इसके लिए लगातार आंदोलन करने के साथ कानूनी लड़ाई भी लड़ रहा है। छत्तीसगढ़ अभिकर्ता व उपभोक्ता सेवा संघ के पदाधिकारियों ने कहा 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने जनघोषणा पत्र में प्रदेश के लाखों निवेशकों को चिटफंड कंपनियों में फंसे करोड़ों रुपए वापस दिलाने का वादा किया था। छग के लगभग एक लाख पांच हजार एजेंट व बीस लाख निवेशकों के परिवार ने पैसे वापस लौटने की उम्मीद से ही कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में वोट दिए थे। कांग्रेस की सरकार बनने के 20 माह हो गए पर एक भी निवेशक का पैसा वापस नहीं हुआ। एजेंट व निवेशक दोनों ही आर्थिक तंगी का सामना करने को मजबूर हैं। कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी से निवेशकों के परिवारों में आक्रोश है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Keep the promise of getting back the money stuck in chit fund companies


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bksQp4
via

Comments