Skip to main content

सिग्नल टूटा, मोबाइल और वॉकी टॉकी से गुजारी गुड्स व स्पेशल यात्री ट्रेनें

ट्रेन में लगे एंगल से ठोकर खाकर भिलाई पावर हाउस और भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के बीच लगा एक सिग्नल गिर गया। यह घटना रविवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे हुई। इसके चलते मुंबई-हावड़ा मार्ग पर रेलवे का परिवहन कुछ समय के लिए बाधित हो गया।

मोबाइल व वॉकी टॉकी की मदद से गुड्स और स्पेशल ट्रेनों को गुजारा गया। देर रात तक भी सिग्नल को सुधारा नहीं जा सका। सिग्नल को भिलाई-3 और भिलाईनगर रेलवे स्टेशन से ऑपरेट किया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक कम है, इसलिए दिक्कत अधिक नहीं है। मेंटेनेंस का काम 21 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Signal broken, goods and special passenger trains undergoing mobile and walkie talkie


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FQ2506
via

Comments