Skip to main content

गीदम अस्पताल काे सील करने के मामले में बीएमओ सस्पेंड

कोरोना मरीज को अस्पताल में भर्ती कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सील करने का आदेश जारी करने वाले गीदम बीएमओ डॉ. सूर्या गुप्ता को कलेक्टर दीपक सोनी ने सस्पेंड कर दिया है।
अभी गीदम के नए बीएमओ के लिए ज़िला स्तर से किसी तरह का आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन डॉ. गुप्ता ने क्वारेंटाइन में जाने से पहले डॉ. देवेंद्र प्रताप को बीएमओ व कोविड अस्पताल का प्रभार दे दिया था। ऐसे में अभी डॉ. देवेंद्र ही यह महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रहे हैं।
इधर विभागीय सूत्र बताते हैं कि गीदम का बीएमओ बनने लंबे समय से डॉक्टराें के बीच लंबी खींचतान चल रही है। ऐसे में अब डॉ. सूर्या गुप्ता के निलंबन के बाद अब गीदम जैसी महत्वपूर्ण जगह में बीएमओ पद पर सबकी नजर है। गीदम बीएमओ व कोविड अस्पताल के प्रभार के मामले में कलेक्टर के आदेश का भी स्वास्थ्य विभाग को असर नहीं हो रहा। लापरवाही पर जिन्हें कलेक्टर ने हटाया था, उन्हें ही बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। शहर के लोगों का कहना है गीदम में किसी अनुभवी व जिम्मेदार डॉक्टर को बीएमओ व कोविड अस्पताल का जिम्मा दिया जाए। दरअसल पूर्व में भी डॉ. प्रताप काफी विवादों में रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZlP6dF
via

Comments