Skip to main content

बाइक की टक्कर से बालक की मौत आरोपी पुलिस गिरफ्त से अब भी बाहर

अज्ञात बाइक सवार द्वारा बालक को ठोकर मार दिए जाने से बालक की मौत हो गई थी। तीन माह बाद भी आरोपी को पकड़ा नहीं पाया है। इसको लेकर एसपी एमआर अहिरे ने मंगलवार को स्थल का निरीक्षण कर इसकी बारीकी से जांच करने के लिए कहा।
13 जून 2020 को अस्पताल मार्ग में सोनी मेडिकल के सामने दो आज्ञात बाइक सवारों ने मोपेड सवार बालक सत्यम पांडे (14) को जबरदस्त ठोकर मार दी। बालक के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई थी। लेकिन तीन माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। कई बार लोगों द्वारा प्रदर्शन कर आवेदन भी सौंपा गया। मंगलवार को एसपी भानुप्रतापपुर दौरे पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीओपी अमोलक सिंह ढिल्लो व पुलिस अधिकारियों को मामले की सूक्ष्मता से जांच कर आरोपियों को पकडऩे कहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c3imuK
via

Comments