चारामा में गुरूवार शाम सरकारी अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर द्वारा सेना के जवान के साथ सरेराह गाली देते मारपीट करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जवान ने मामले में डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने चारामा थाना में शिकायत सौंपी है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही चारामा विकासखंड में छुट्टी में लौटे सेना के अन्य जवान भी उसके समर्थन में आकर डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की।
इसके साथ ही इस घटना के बाद से जवान के गांव के ग्रामीण व कुछ संगठनों ने भी डॉक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जवान के समर्थन में अए लोग शुक्रवार को चारामा थाना पहुंच डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। बीते शाम हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल तो हो ही रहा है साथ ही डॉक्टर के खिलाफ भी इसे लेकर पोस्ट किए जा रहे हैं। शुक्रवार को मामले को लेकर जवान अशोक कुमार कांगे निवासी कहाड़ गोंदी ग्रामीणों के साथ पहुंच चारामा में लिखित में डाक्टर तेजस शाह के नाम से शिकायत की है।
अफसरों ने मामले को गंभीरता से लिया
बताया जा रहा जवान के साथ हुई घटना उसके यूनिट तक पहुंच गई है। जिसके चलते जवान के यूनिट के अफसर भी इसे गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर करने कहा है। छुट्टी में आए इलाके जवान भी मामले को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आदिवासी समाज के नेता जीवन ठाकुर ने बताया जवान किसी भी समाज का हो उसके साथ इस तरह से यदि दुव्र्यवहार होता है तो वह गलत है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन भी किया जाएगा। इधर मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच की बात कही है। जिसमें डाक्टर के दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hmZOXn
via
Comments
Post a Comment