शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फिर वीडियो बनाकर परिजन को भेजा; पहली बार संबंध बनाए तो नाबालिग थी, इसलिए पॉस्को एक्ट में दर्ज मामला
छत्तीसगढ़ के रायपुर में शादी का झांसा देकर युवक ने एक युवती से दुष्कर्म किया, फिर उसका वीडियो बनाकर परिजन को भेजा। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पहली बार जब युवक ने दुष्कर्म किया, तब युवती नाबालिग थी, इसलिए पुलिस ने पॉस्को आईटी एक्ट और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
टिकरापारा निवासी शशांक नाग मजदूरी करता है। वह तीन साल पहले कोतवाली क्षेत्र में युवती के घर पर किराए से रहता था। उसी दौरान दोनों की जान-पहचान हो गई। इस दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद एक दिन वीरभद्र नगर में रहने वाले अपनी बहन के घर ले गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर वहां दुष्कर्म किया।
लगातार झांसा देकर कर रहा था शारीरिक शोषण
कुछ समय बाद शशांक वहां से छोड़कर टिकरापारा में रहने लगा। आरोप है कि 28 अगस्त को भी शशांक ने उससे संबंध बनाए और उसका वीडियो बनाकर युवती के परिजन को भेज दिया। मामला सामने आने के बाद परिजन ने एफआईआर दर्ज करा दी। जांच में पता चला कि जब पहली बार आरोपी ने दुष्कर्म किया तो युवती 17 साल की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GvzayN
via
Comments
Post a Comment