Skip to main content

सैलरी मांगने गए ड्राइवर पर ट्रांसपोर्टर ने फेंका कैमिकल

सैलेरी मांगने गए ड्राइवर के साथ ड्राइवर के साथ मारपीट करने के बाद ट्रांसपोर्टर ने चेहरे पर कैमिकल फेंक दिया। इससे ड्राइवर और उसके दोस्त की आंखें और शरीर में जलन होने लगी। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने ड्राइवर व उसके साथी का स्वास्थ परीक्षण कराया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मारपीट की धाराओं में दोनों ट्रांसपोर्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। भिलाई तीन पुलिस ने शनिवार को ड्राइवर बबलू यादव (34) निवासी हथखोज की शिकायत पर सुजीत सील और गोपाल सील के खिलाफ केस दर्ज किया है। बबलू ने पुलिस को बताया कि वह दो वर्षों से सुजीत का ट्रक चला रहा था।

पिछले 9 महीने से ट्रांसपोर्टर ने उसे पैसा नहीं दिया था। इस वजह से वह शनिवार सुबह सुजीत के पास पैसा मांगने गया था। ट्रांसपोर्टर ने पहले उस पर ट्रक का टायर,चेन,डीजल चोरी करने का आरोप लगाने लगा। वह और गोपाल उसके साथ मारपीट करने लगे। हंगामा देखकर रमेश यादव, विजय यादव, अनूप सिंग, सुनिल यादव मौके पर पहुंच गए। सभी ने बीच बचाव करके मामला शांत करवा दिया। लेकिन इसी दौरान सुजीत और उसके भाई गोपाल ने बैटरी साफ करने वाला एसिड लेकर आ गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35bNkPR
via

Comments