Skip to main content

खुटेपाल में मिला पहला पाॅजिटिव, श्यामगिरी में ग्रामीण के अंतिम संस्कार में हुए थे शामिल

कुआकोंडा ब्लाॅक में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। यहां ब्लाॅक के खुटेपाल गांव में चेन्नई से लौटे 4 ग्रामीणों में एक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। दंतेवाड़ा जिले में अभी तक नगरीय क्षेत्र के क्वारेंटाइन सेंटर से कोरोना पाॅजिटिव के केस सामने आ रहे थे। खुटेपाल में पाॅजिटिव आए ग्रामीण के साथ उसके तीन साथियों को स्वास्थ्य विभाग होम क्वारेंटाइन किया गया था।
चारों ग्रामीण खुंटेपाल सहित पास के गांव में क्वारेंटाइन में रहने के बावजूद श्यामगिरी में एक ग्रामीण के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे, जिससे अब संक्रमण का खतरा श्यामगिरी, नकुलनार, कुआकोंडा जैसे नजदीकी गांवों में बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने गांव के रास्ते को बंद किया
खुटेपाल में चेन्नई से लौटे 4 ग्रामीणों में 1 कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद ग्रामीणों द्वारा गांव के रास्ते को बंद कर दिया गया है। बीएमओ कुआकोंडा विजय कर्मा ने बताया स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पाॅजिटिव आए ग्रामीण के परिवार को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। वहीं ग्रामीण के संपर्क में आए लोगों की पहचान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The first positive found in Khutepal, was attended by the villagers in Shyamgiri


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35598wC
via

Comments