Skip to main content

पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए पोस्टकार्ड अभियान शुरू

पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ ने प्रदेश स्तर पर पेंशन के लिए पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की है। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार नाग एवं महिला जिलाध्यक्ष मंजूलता शोरी ने कहा पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए अभियान की शुरुआत कांकेर जिले में हो गई है। संयुक्त सचिव बलविंदर कौर ने बताया जिला पदाधिकारी प्रकाश कांगे एवं साथियों ने भानुप्रतापपुर से अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने सभी पेंशन विहीन कर्मचारियों से पोस्टकार्ड अभियान में हिस्सा लेने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा लगातार हमारे साथी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन उनकी पेंशन की राशि देखकर आश्चर्य होता है कि कोई कैसे इतना कम राशि में अपना बुढ़ापा चलाएगा।
पेंशन का मामला राज्य का है, अगर राज्य चाहे तो हमें ओल्ड पेंशन का तोहफा दे सकता है। जायज मांगों को लेकर लड़ाई लड़नी पड़ती है और जब लड़ाई निर्णायक मोड़ लेता है तब हमारी मांग पूरी होती है। इसी निर्णायक मोड़ तक पहुंचने के लिए लगातार हमारे संगठन द्वारा आंदोलनात्मक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की गई है, जिसमें आप सभी साथियों को हिस्सा लेना है। तभी हम अपनी मांग पर जीत हासिल कर पाएंगे और हमारी जीत सुनिश्चित होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Postcard campaign started for restoration of old pension scheme


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cme7dD
via

Comments