धरमपुरा स्थित कोविड हाॅस्पिटल में मरीजों को अब बेहतर खाना दिया जा रहा है। मरीजों को गुरुवार को गर्म पराठों के साथ गाढ़ी दाल और पहले से बेहतर सब्जी परोसी गई। कोविड हाॅस्पिटल में बेहतर खाना मिलने के बाद अब यहां भर्ती मरीज भी खुश हैं और कह रहे हैं कि पहले से ही प्रशासन ऐसी व्यवस्था कर लेता तो किसी को तकलीफ नहीं होती।
खाने की गुणवत्ता को चेक करने के लिए खुद सीएमएचओ कोविड हाॅस्पिटल पहुंचे और मरीजों को परोसे जा रहे खाने के एक पैकेट को खोलकर खाना खाया और खाने की क्वालिटी चेक की। यहां भर्ती मरीजों ने बताया कि अचानक ही खाने की क्वालिटी ठीक हो गई है। इसके अलावा पहले जो सादी दाल दी जा रही थी उसके बदले दाल फ्राई भी मिल रही है।
गौरतलब है कि दैनिक भास्कर पिछले दो दिनों से मरीजों को घटिया खाना उपलब्ध करवाने की खबर प्रकाशित कर रहा था। इन खबरों को बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने गंभीरता से लिया और दो अफसरों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। भास्कर ने खुलासा किया था कि मरीजों को टोस्ट जैसी कड़क रोटी, कच्ची सब्जी खिलाई जा रही है। इसके बाद अब खाने की क्वालिटी में सुधार कर लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gSE05v
via
Comments
Post a Comment