Skip to main content

कंगना पर अभद्र टिप्पणी और ऑफिस तोड़ने के विरोध में यूनाइटेड फ्रंट का प्रदर्शन

महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना शासित बीएमसी द्वारा प्रतिशोध की भावना से अभिनेत्री कंगना रनौत के कार्यालय में तोड़फोड़ के विरोध में यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने गुरुवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता जयभगवान गोयल के नेतृत्व में किया। प्रदर्शन के बाद गोयल ने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ संजय राउत द्वारा कंगना रणावत के विरूद्ध अभद्र टिप्पणी व बीएमसी द्वारा ऑफिस तोड़ने के लिए महाराष्ट्र सरकार को तत्काल भंग करने और मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन को अपने खर्चे पर कंगना राणावत के कार्यालय का जीर्णोद्धार करने संबंधी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर जयभगवान गोयल ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे की शिवसेना बची ही नहीं है।
यह शिवसेना एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो पूरे देश के नागरिकों की आंख की किरकिरी बनी हुई है जो खुलेआम ड्रग माफिया के समर्थन में खड़ी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
United Front protest against indecent remarks on Kangana and breaking office


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32inRT3
via

Comments