Skip to main content

कोरोना के कारण नवंबर में होंगी आईटीआई की परीक्षाएं

सामान्यत: आईटीआई परीक्षा जून-जुलाई माह में हो जाती थी लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा अभी तक नहीं हो पाई है जिसे लेकर छात्र असमंजस में थे। अब जाकर आदेश आया है की परीक्षाएं नवंबर माह में होगी लेकिन अभी भी केवल आदेश ही आया है परीक्षा की समय सारिणी नहीं आई है।
कांकेर जिले में 8 आईटीआई कांकेर के अलावा माकड़ी, पखांजूर, अंतागढ़, नरहरपुर, चारामा व भानुप्रतापपुर में है। हर साल परीक्षाएं जून-जुलाई माह में हो जाती थी लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा अभी तक नहीं हो पायी है। छात्रों को उनकी अधूरी पढ़ाई आईटीआई के शिक्षकों ने ऑनलाइन क्लास लेकर पूरी कराई। छात्र लगातार परीक्षा को लेकर जानकारी ले रहे थे क्योंकि इस दिशा में कोई निर्देश या जानकारी नहीं मिल रही थी।
अब कौशल विकास एवं उधमशीलता मंत्रालय महानिदेशालय प्रशिक्षण नई दिल्ली से पत्र आया है जिसके अनुसार आईटीआई परीक्षाएं नवंबर में होगी। अभी भी केवल पत्र पहुंचा है परीक्षा समय सारिणी आदि नहीं पहुंची है।
कांकेर महिला आईटीआई प्राचार्य सुरेश धु्रव ने कहा शासन से पत्र आया है जिसके अनुसार परीक्षाएं नवंबर माह के प्रथम सप्ताह से होगी। शीघ्र ही समय सारिणी तथा अन्य जानकारियां आते ही छात्रों को सूचित किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/361Dtwh
via

Comments