शहर में नेशनल हाईवे पर सड़क कांक्रीटीकरण के फाइनल लेयर का काम मंगलवार रात से शुरू करने पूरी तैयारी हो गई। प्लांट में बिजली वायर व अन्य सामान की चोरी से कार्य शुरू करने में कुछ विलंब हो गया। बुधवार सुबह तक सड़क पर फाईनल लेयर कांक्रीट करने पूरी तैयारी कर ली गई। विभाग की माने तो हर दिन सड़क के एक ओर अधिकतम 70 मीटर कांक्रीटीकरण कार्य किया जाएगा। इससे काम पुरा होने में एक महीने का समय लग जाएगा।
सड़क के एक ओर 15 दिन में कांक्रीटीकरण कार्य पुरा किया जाएगा। इसी तरह दूसरे ओर कार्य करते एक माह में सड़क का पूरा कार्य कर लिया जाएगा। बुधवार को कांक्रीटीकरण के लिए थाना के सामने से सड़क के एक ओर सेंट्रिंग प्लेट बांधने का कार्य पुराना बस स्टेंड के सामने तक किया गया। इसके बाद इसमें पॉलीथिन बिछा कर मशीन से मटेरियल डाल कांक्रीटीकरण शुरू किया जाएगा। फाईनल लेयर कांक्रीट करने से सड़क करीब एक फीट और ऊंची हो जाएगी।
कांक्रीटीकरण कार्य शुरू होने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। कार्य बंद होने से बारिश के बाद सड़क में उड़ रही धूल ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी थी।
हालांकि धूल से बचने सड़क में पानी का छिड़काव जरूर किया जा रहा था लेकिन उससे धूल से तो राहत मिल रही थी लेकिन अधूरे निर्माण व उसमें हुए गड्ढे परेशानी का कारण बने हुए थे। कांक्रीटीकरण के साथ सड़क में मरस्मत कार्य करते हुए गड्ढों को भी भरा जाने लगा है। कार्य में लाई गई तेजी
नेशनल हाईवे विभाग के एसडीओ संतोष नेताम ने बताया बुधवार से सड़क में कांक्रीटीकरण कार्य शुरू कर दिया है। एक माह में सड़क पूरी कंप्लीट कर ली जाएगी। इस दौरान मार्ग बंद रखा जाएगा।
बंद होंगे अन्य मार्ग
जैसे जैसे कार्य आगे बढ़ता जाएगा सड़क के एक ओर उस दायरे में आने वाले अन्य रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। यदि मार्ग चालू कर दिया गया तो सड़क खराब हो जाएगी। सड़क में निर्माण के दौरान एक ओर ही आवाजाही चलती रहेगी। इसमें भी सिर्फ बाइक व छोटी वाहन को ही प्रवेश दिया जाएगा। ऊपर नीचे रोड में एक ओर सड़क निर्माण पूरा होने के बाद दूसरी ओर निर्माण शुरू करने पर रूट डायवर्ट करना शुरू कर दिया जाएगा। पूरी सड़क बनने के बाद उसमें एक माह तक तीन व चार वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Dm2Pcm
via
Comments
Post a Comment