Skip to main content

किसानों को कोदो, कुटकी, रागी की खेती करने किया प्रोत्साहित

जिले के प्रभारी सचिव धनंजय देवांगन और कलेक्टर केएल चौहान ने चारामा, भानुप्रतापपुर व दुर्गूकोंदल तहसील के विभिन्न गांवों में किसानों के खेत पहुंचकर गिरदावरी कार्य का जायजा लिया। किसानों को लाभकारी फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके द्वारा ग्राम बारगरी (नवापारा) एवं कांटागांव, सेलेगांव और खुंटगांव एवं कोंडे में किसानों के खेत पहुंचकर गिरदावरी कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से चर्चा करते पड़ती भूमि में लाभकारी फसलों की खेती करने प्रोत्साहित किया।
उन्होंने किसानों को खाली पड़ी जमीन में कोदो, कुटकी, रागी मडिय़ा, मक्का की खेती करने कहा। किसानों को कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ उठाने भी प्रेरित किया। प्रभारी सचिव व कलेक्टर ने कांटागांव के किसान भुजबल साहू के खेत में की जा रही केला एवं सब्जी की खेती देखी। उन्हें मछली पालन का कार्य भी अच्छे ढंग से करने प्रोत्साहित किया। प्रभारी सचिव और कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा की तथा उनके फौती, नामांतरण इत्यादि समस्याओं के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान चारामा एसडीएम सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, भानुप्रतापपुर एसडीएम प्रेमलता मंडावी, तहसीलदार आनंद नेताम, दुर्गुकोंदल तहसीलदार लोमेश मिरी, कृषि विभाग के उप संचालक एनके नागेश, पशुधन विकास विभाग के उप संचालक एलसी सिंग, उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक व्हीके गौतम आदि उपस्थित थे।
मक्के की खेती का लिया जायजा : सेलेगांव में पुष्पा मार्गिया द्वारा श्रीविधि की खेती और जेना बाई तारम के टिकरा जमीन में मक्के की खेती का अवलोकन किया गया। गिरदावरी कर रहे पटवारी ने बताया सेलेगांव का रकबा 494.91 हेक्टेयर है, जिसमें से 21.98 हेक्टेयर पड़ती भूमि है। प्रभारी सचिव और कलेक्टर ने उन्हें गिरदावरी कार्य में पड़त भूमि का भी उल्लेख करने कहा। इसके बाद उन्होंने खुंटगांव और कोंडे में भी किसानों के खेत तक जाकर गिरदावरी कार्य का जायजा लिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers encouraged to cultivate kodo, kutki, ragi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QPtbqA
via

Comments