Skip to main content

एक करोड़ बीस लाख रुपए की सड़क एक साल में ही ध्वस्त

कोयलीबेड़ा ब्लाॅक के अंदरूनी इलाकों में बनने वाली प्रधानमंत्री सड़क योजना का बुरा हाल है। एक साल पहले शासन ने बेलगाल से पीवी 89 तक तीन किलोमीटर सड़क की स्वीकृति प्रदान की। इसे धमतरी की शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है।
एक करोड़ बीस लाख की लागत से बनने वाली इस सड़क की हालत बदतर हो गई है। सड़क जगह-जगह दबने लगी है, पुल का एप्रोच बह जाने से रास्त बंद-सा हो गया है। ऐसे में इस सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर ही सवाल उठाने लगे हैं।

कोई संकेतक नहीं होने से राहगीरों के लिए खतरा
ग्रामीणों ने बताया पुलिया के एप्रोच रोड के दोनों साइड दो महीने से कट गया है, जो खतरनाक स्थिति में है। यहां ना ही ब्रेकर बनाया गया है और ना ही कोई संकेतक लगाया गया है। इसके चलते यह राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है।

सड़क का नाम बेलगाल से पीवी 89

  • सड़क की लंबाई - 3 किमी
  • सड़क की चौड़ाई - 3 मीटर
  • अनुमानित लागत -1 करोड़ 20 लाख
  • ठेकेदार का नाम - शक्ति कंट्रक्शन, धमतरी

बारिश के बाद मरम्मत कराई जाएगी: एसडीओ
योजना के भानुप्रतापपुर एसडीओ विनय वर्मा ने कहा अभी काम पूर्ण नहीं हुआ है। बरसात के बाद मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। सड़क की भार क्षमता 12 टन की है, लेकिन इससे ज्यादा भारी वाहनों के चलने से सड़क खराब हो गई है।

मरम्मत के लिए वर्तमान अधिकारियों पर दबाव
ग्रामीणों ने कहा एक साल पहले जब सड़क का निर्माण हो रहा था, उस दौरान पदस्थ विभागीय अधिकारी सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिए और ठेकेदार से मिलीभगत कर राशि का बंदरबाट कर दिया। इसके बाद अपना ट्रांसफर करा कर कहीं और चले गए। वर्तमान पदस्थ अधिकारियों को मरम्मत के लिए कहे जाने पर बरसात के बाद सड़क को सुधारने की बात कही जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One crore twenty lakh rupees road demolished in one year


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/301vw6H
via

Comments