Skip to main content

भाजयुमो ने सफाई मित्रों के धोए पैर, शॉल श्रीफल से किया सम्मान

भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही हैं। इसी कड़ी में भाजयुमो जवाहर नगर मंडल ने कोरोना वॉरियर्स के रूप में सफाई मित्रों का सम्मान किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सफाई मित्रों उषा बाई, देवला लंगोटे, मीरा समुन्द्रे और रोमा साग के पैर धुला कर साल व श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया।

कोरोना संकट के समय में भी पूरी मेहनत और ईमानदार के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उनका आभार व्यक्त कर उन्हें धन्यवाद दिया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, मंडल अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय, अमित मैशेरी,अनुराग अग्रवाल, उमेश घोड़मोड़े आदि उपस्थित रहे।

विषम स्थिति में देश की प्रगति के लिए माेदी कर रहे काम: व्यास

प्रदेश बीजेपी ने पीएम मोदी के जीवन पर आयोजित वेबिनार में पूर्व सांसद श्रीगोपाल व्यास ने कहा कि सीमा के भीतर और बाहर राष्ट्र की सुरक्षा करने में पीएम मोदी सफल हैं। विषम परिस्थितियों में राष्ट्र की प्रगति को गति देने में उनकी भूमिका अग्रणी है।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और बाल योगेश्वर ऱामबालक दास महात्यागी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिये मोदी बधाई के पात्र हैं। वेबिनार में पूर्व सीएम डा. रमन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,राजेश मूणत आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RJ4Wut
via

Comments