यूनिसेफ ने छत्तीसगढ़ के दो जिलों के दो-दो ब्लॉकों के 120 गांवों में स्व-सहायता समूहों, किशोरियों, ग्राम बाल सुरक्षा समिति, शाला प्रबंधन समितियों की क्षमता बढ़ाने बस्तर सामाजिक जनविकास समिति के साथ परियोजना शुरू की है।
बस्तर और कांकेर जिले में शुरू की गई इस परियोजना के तहत यूनिसेफ के छत्तीसगढ़ प्रमुख जोब जाकरिया, अभिषेक सिंह, निपति, चंदन जगदलपुर ब्लॉक के नानगुर पहुंचे, जहां उन्होंने 3 समूहों, किशोरियों, स्वास्थ्य समूहों के 10 सदस्य, मितानीनों के साथ सरपंच शांति कश्यप की मौजूदगी में स्वास्थ्य और पोषण के साथ ही टीकाकरण व कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहने के तरीके बताए। इसके अलावा महिलाओं और बच्चियों को आयरन की टैबलेट की जरूरत बताई गई। वहीं दरभा ब्लॉक के कामानार के 3 समूहों की 26 किशोरी, 10 बालिकाओं और 20 ग्रामीणों के साथ सरपंच अनिता कश्यप, उपसरपंच फगनूराम व जिपं सदस्य सीता नाग, पूर्व सरपंच मायाराम, गंगाबाई से मुलाकात कर उन्होंने गांव में स्वास्थ्य की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान संस्था के सचिव सुशील पांडे, नागेश, चाइल्डलाइन के जिला समन्वयक डाॅ नारायण पंत, गौरव, पकंज, खुला आश्रय गृह के अधीक्षक सियाराम, टीआई परियोजना के कार्यक्रम समन्वयक थबीर चंदेल सहित अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j2Ipoi
via
Comments
Post a Comment