अपने अधीनस्थ महिला कर्मचारी से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में अवर सचिव, पशुधन विभाग ने उपसंचालक डॉ लल्लन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सयुंक्त संचालक पशुधन विभाग जगदलपुर संलग्न कर दिया है। इस कार्रवाई से कर्मचारी संगठन ने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
ज्ञात हो कि पशुधन विकास विभाग के अंतर्गत पशु चिकित्सालय में पदस्थ महिला कर्मचारी को उपसंचालक डॉ. लल्लन सिंह द्वारा अपने कार्यालय में संलग्न कर लैंगिक उत्पीड़न किया जा रहा था। जिसके संबंध में छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ और पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ द्वारा 1 दिन का सांकेतिक धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय में किया गया और कृषि एवं पशुपालन विभाग मंत्री रविंद्र चौबे व कलेक्टर के नाम जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपा था।
जिला पंचायत सीईओ द्वारा संघ के प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया गया था कि विशाखा कमेटी की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है और कलेक्टर को कोरोना संक्रमण के कारण फाइल में हस्ताक्षर नहीं हो पाया है। कलेक्टर के स्वस्थ होने के बाद फाइल को पुलिस विभाग को सौंप दिया जाएगा। तत्पश्चात एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी अधिकारी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। समयावधि में कार्रवाई नहीं होने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा धरना दिया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RrDLnX
via
Comments
Post a Comment