Skip to main content

नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

एनएचएम के संविदा कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर काम किया और विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने बताया कि मांग पूरी नहीं होने पर 19 सितंबर से वह अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि महासचिव हेमंत सिन्हा के आह्वान पर 9 से 13 सितंबर तक काली पट्टी लगा कर काम कर रहे हैं। उनकी एक सूत्रीय मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए। इसके लिए सीएचएमओ को ज्ञापन भी दिया गया है। ज्ञापन में बताया कि 13 सितंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर 19 सितम्बर से वह बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में उन्हें नियमित करने का वायदा किया था। लेकिन, अब वह वादा भूल गई है। अभी 21 सौ लोगों की नियमित भर्ती की जा रही है। जिसमें नियमत: उनका समायोजन करना चाहिए था। लेकिन, नई भर्ती कर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। जबकि वह कोरोना काल में पूरी ईमानदारी से जान जोखिम में डाल कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बावजूद उन्हें वेतन के अलावा कोई और सुविधा नहीं मिल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RkVZqV
via

Comments