कटेकल्याण ब्लॉक के मोखपाल से कटेकल्याण जाने वाली सड़क 8 सालों से नक्सलियों के कब्जे में है। 8 सालों में ग्रामीणों ने कभी भी सड़क खोलने की मांग प्रशासन से नहीं की है। 3 ग्राम पंचायतों के दर्जनों गांव के स्कूल, आंगनबाड़ी , अस्पताल, आश्रम प्रभावित हो रहें है लेकिन नक्सली दहशत ऐसा कि ग्रामीण स्कूल, आश्रम, अस्पताल की मांग तो कर रहे हैं लेकिन सड़क और पुलिया के नाम चुप्पी साध रहे हैं। अभी हाल ही में टेटम में ग्रामीणों की बड़ी बैठक हुई थी जिसमें ग्रामीणों ने टेटम में खुलने वाले कैम्प और सड़क-पुलिया निर्माण का विरोध किया और स्कूल, आश्रम, अस्पताल की मांग रखी थी।
26 किमी सड़क 50 जगह से कटी
मोखपाल से कटेकल्याण जाने वाली 26 किलोमीटर की सड़क को नक्सली 50 से अधिक जगह से काट रखा है और पुलियों को तोड़ दिया है। सड़क काटने व पुलिया तोड़ने से तेलम, टेटम के आश्रम-अस्पताल प्रभावित हो रहे हैं। राशन के लिए 15 से 20 किमी पैदल जाना पड़ता है। तेलम, टेटम, एटेपाल गांव के ग्रामीणों ने बताया सड़क, पुलिया की मांग मतलब नक्सलियों से सीधी दुश्मनी इसलिए मांग नहीं करते हैं। जनपद सीईओ गौतम गहीर ने बताया तेलम, टेटम क्षेत्र में विकास के बहुत काम किए जाने हैं। सड़क कटी होने से इन गांवों तक मटेरियल नहीं पहुंच पाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kpzXQy
via
Comments
Post a Comment