नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अपने समस्त पार्षदों की मदद से नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने एक अभियान चला रहे हैं।नगर पालिका के सभी 15 वार्डों की साफ-सफाई, बिजली की व्यवस्था के साथ-साथ वार्डो में सैनिटाइजेशन करने में जुटे हैं। नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष बेनहूर रावतिया ने बताया कि नगरवासियों की मांग पर पूरे नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने एक अभियान चला रहे हैं।
जिसमें नगर के समस्त 15 वार्डों के पार्षदों के साथ लगातार दौरा कर, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाईट के अलावा अन्य कार्यों को देखने के बाद व सीमित कर्मचारियों को देखते हुए एक दिन में एक वार्ड की साफ-सफाई की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।
इसी अभियान के तहत मंगलवार को वार्ड क्रमांक 4 और वार्ड 11 में साफ-सफाई के साथ साथ वार्ड को सैनिटाइज किया गया। वार्डों में विद्युत का काम के साथ जेसीबी द्वारा नाली की सफाई करवाई जा रही है। हर एक वार्ड में इस प्रकार का कार्य किया जाना है। नगरपालिका के सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्डों की साफ-सफाई करने कहा गया है। सभी पार्षदों को इस कार्य में योगदान देने की अपील भी पालिका अध्यक्ष ने की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m1ENFd
via
Comments
Post a Comment