Skip to main content

बोलेरो की टक्कर से दो बाइकों पर सवार चार लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

कोंडागांव के बनियागांव इलाके के पास गुरुवार रात सड़क हादसा हो गया। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग बुरी तरह से जख्मी हैं। इन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया है। मरने वाले युवक कौन हैं, इस बात की जानकारी पुलिस जुटा रही है। घायल भी बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

हादस के बाद से पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
हादसे के बाद से पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

घटना की जांच कर रही पुलिस

हादसा नेशनल हाईवे 30 पर कोंडागांव से बनियागांव के बीच हुआ है। बोलेरो ने दो अलग-अलग बाइक में सवार दो-दो लोगों को टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरो में सवार दो लोगों को चोट आई, गाड़ी के चालक का अब तक कोई पता नहीं चला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो कोंडागांव की है। एसयूवी की यह स्थिति देखकर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EaU0CF
via

Comments