महासमुंद, गरियाबंद होकर धमतरी पहुंचा हाथियों का दल लगातार कांकेर जिले के मुरुमतरा तथा अन्य कुछ गांवों में पहुंच रहा था। हाथी दल प्रमुख चंदा के गले में रेडियो कॉलर आईडी लगी है जिसके अनुसार जीपीएस में हाथी दल का लोकेशन बुधवार सुबह 10 बजे ग्राम मोगरागहन बता रहा है जो नरहरपुर के ग्राम हल्बा से मात्र दो किमी दूर है। इधर बुधवार सुबह धमतरी तथा कांकेर जिले के सीमावर्ती जंगल में एक हाथी की मौत की खबर आग की तरह फैल गई। तत्काल कांकेर तथा धमतरी से वनविभाग के अफसरों का दल पतासाजी करने जंगल पहुंचा लेकिन यह सूचना अफवाह निकली जिसके बाद वनविभाग को कुछ राहत मिली। तीन महीने पहले चंदा हाथी के नेतृत्व में 21 हाथियों का दल धमतरी-कांकेर जिले की सीमा तक पहुंचा था। अब सप्ताह भर पहले एक बार फिर चंदा हाथी अपने दल के 21 हाथियों के साथ धमतरी तथा कांकेर जिले के सीमावर्ती गांव नुकसान पहुंचा रहा है।
हाथी की मौत की सूचना अफवाह थी: डीएफओ
डीएफओ कांकेर अरविंग पीएम के अनुसार सुबह हाथी के मौत की सूचना के बाद जांच करने कांकेर तथा धमतरी दोनों जिलों की वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाथी की मौत की खबर महज अफवाह निकली।
प्रकरण बनाया जा रहा दिया जाएगा मुआवजा
विधायक शिशुपाल शोरी ने कहा हाथियों द्वारा नुकसान की सूचना के बाद मैं स्वयं मुरूमतरा जाकर ग्रामीणों को समझाईश दी गई है की हाथियों से छेड़छाड़ नहीं करें। हाथियों द्वारा नुकसान किया जा रहा है उसका मुआवजा दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hUOd1T
via
Comments
Post a Comment