Skip to main content

आज से जिले के सभी नगरीय निकाय समेत पांचों जनपद मुख्यालय में पूर्ण लॉकडाउन

लॉकडाउन शुरू होने के एक दिन पहले जिले में 32 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जिले में लगातार पाॅजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते आज से 5 दिन के लिए टोटल लॉकडाउन लागू हो रहा है। यह लॉकडाउन जिले के सभी नगरीय एवं जनपद मुख्यालय में लागू किया गया है।
जिले में 32 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान के साथ अब 1235 पाॅजिटिव केस हो गए हैं। वहीं मंगलवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने किसी भी कर्मचारी को बर्खास्त करने पर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। बता दें कि पांच दिन के लॉकडाउन के बाद अगर हालत में सुधार नहीं हुआ, तो इस अवधि को आगे नियमित रखा जा सकता है। मंगलवार को 288 संदिग्धों की जांच में 32 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हँ। इसमें बैकुंठपुर 8, चिरमिरी 15, मनेंद्रगढ़ 6, सोनहत 2, खड़गवां में 1 पाॅजिटिव मरीज की पहचान की गई है।

लॉकडाउन के कारण फल और सब्जी के दाम बढ़े
लॉकडाउन की खबर फैलते ही जिले के चिरमिरी निगम में मंगलवार को साप्ताहिक बाजार में फल और सब्जियों के दाम बढ़ गए। कोई भी हरी सब्जी 60 रुपए से कम में नहीं बिकी। बता दें कि इस बार के लॉकडाउन में किराना, फल, सब्जी की दुकान भी दिन के 12 बजे तक ही खुलेंगी। वहीं मेडिकल से जुड़ी सेवाओं में ही रियायत दी गई है। घर-घर जाकर दूध न्यूज पेपर वितरण के लिए पहले की तरह ही सुबह 6 से 10 बजे का समय तय किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Full lockdown in five district headquarters including all urban bodies of the district from today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3clnham
via

Comments