विधायक देवती कर्मा के नेतृत्व में जिले के सरपंचों ने मंगलवार को कलेक्टर दीपक सोनी से मुलाकात की। सरपंच संघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर देवती कर्मा को ज्ञापन सौपा था, जिसके निराकरण हेतु सरपंचों के साथ विधायक ने कलेक्टर से मुलाकात की। ज्ञापन में सरपंच संघ ने कहा है कि गौण खनिज वित्त राशि जिला पंचायत स्तर 20 प्रतिशत, जनपद पंचायत स्तर 30 प्रतिशत व ग्राम पंचायत स्तर 50 प्रतिशत होनी चाहिए।
15वें वित्त की राशि भी पूर्व की तरह रखने की मांग पर कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को निर्देश दिया कि पहले पंचायत स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर 15वें वित्त की पूरी जानकारी देवे उसके बाद राशि का उपयोग करें। मनरेगा में नगद भुगतान को लेकर कलेक्टर ने कहा कि अभी लगभग आधे गांव में मनरेगा से नगद भुगतान किया जा रहा है। आपकी मांगो को देखते हुए और भी गांवों में नगद भुगतान हेतु पत्र लिखकर राज्य को अवगत कराया जायगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, सरपंच संघ के अध्यक्ष अनिल कर्मा, सोहन भवानी, मंगल मौर्य, बिजू कश्यप, संतु कुंजाम, फूलमती नेताम सहित अन्य मौजूद थे।
भौतिक सत्यापन के लिए एक ही एजेंसी होगी: दंतेवाड़ा में हो रहे निर्माण कार्यों के भौतिक सत्यापन के लिए तीन एजेंसियों को नियुक्त किया गया है। कई जगह अभी भुगतान लंबित पड़ा है। ज़िला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा ने कलेक्टर को इस बारे में अवगत कराया। कलेक्टर ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही तीन एजेंसी की जगह एक एजेंसी में ही भौतिक सत्यापन कराने का आदेश जारी किया जाएगा।
सरपंचों के माध्यम से गांवों में विकास संभव
विधायक देवती कर्मा ने कहा कि सरपंच हमारे गांव का प्रथम व्यक्ति होता है। सरपंचों के मेहनत के कारण ही हमारा गांव स्वच्छ व सुंदर होता है। विधायक ने आगे कहा कि सरपंचों के साथ मैं हमेशा खड़ी हूं। जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका ने कहा कि विधायक के पहल से शुरू हुए देवगुड़ी के कायाकल्प कार्य में सरपंचों का अहम योगदान है। सरपंचों के माध्यम से ही गांव का विकास संभव है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ih8ZK8
via
Comments
Post a Comment