कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम मंझोली रवन में शनिवार दरमियानी रात अज्ञात आरोपियों ने ड्रिलिंग मशीन में आग लगा दी। आगजनी से मशीन 80 फीसदी जल गई है। पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक इससे कंपनी को 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है ।
पीड़ित सहदेव सिंह पिता अमर सिंह पंद्राम ग्राम कुड़ाई जिला कटनी (मप्र) का है। भारत नेट प्रोजेक्ट के तहत ब्लॉक व पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ने ऑप्टिकल फाइबर केबल लगाने का काम कर रहे हैं। ग्राम मंझोली रवन में अपोलो एचडीडी ड्रिलिंग मशीन से रोड किनारे खोदाई कर पाइप डालने का काम चल रहा था।
शनिवार रात काम खत्म होने के बाद ड्रिलिंग मशीन को रोड किनारे खड़ी कर कंटेनर ट्रक में सभी मजदूर सोए हुए थे। तभी रात में आपरेटर ने मशीन को जलते देखा।
आग बुझाने कोशिश की
मजदूरों ने पीने के पानी से ही आग बुझाने की कोशिश की। जब तक आग बुझा पाते तब तक ड्रिलिंग मशीन 80% तक जल चुकी थी। ड्रिलिंग मशीन का मालिक समाधान इंटरप्राइजेस है। मशीन के जलने से करीब 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। कुकदूर थाने में शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 435 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HaspCG
via
Comments
Post a Comment