Skip to main content

झरने के तेज बहाव में दूसरे दिन भी नहीं मिला ग्रामीण

मलाजकुंड़ुम झरने के तेज बहाव में बहा ग्रामीण दूसरे दिन भी नहीं मिला। पुलिस द्वारा लगातार ग्रामीण की तलाश की जा रही है लेकिन तेज बहाव व ऊपर की ओर हो रही बारिश से पानी कम नहीं हो रहा है। इससे टीम को ग्रामीण को तलाश करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने लगातार तलाशी अभियान जारी रखा है।
बालोद जिले के पीपरछेड़ी गांव से रविवार को अपने परिवार व दोस्तों के साथ ग्रामीण झमन लाल साहू पिकनिक मनाने मलांजकुडृूम पहुंचा था। यहां दोपहर में वह नहाने झरने में गया जहां पैर फिसलने से गिर गया और तेज बहाव में चला गया। इसके बाद यहां चीख पुकार मच गई।

शाम तक खोजबीन की
सोमवार को पुलिस सुबह से ग्रामीण की तलाश में उतरी। सभी जगह उसकी खोजबीन की गई। कई जगह बांस डाल कर पत्थरों के बीच भरे पानी में भी गोताखोर उतरे लेकिन सफलता नहीं मिली। नीचे बहने व पत्थरों में फंसने की आंशका के चलते पूरे झरने में हर जगह उसकी तलाश की गई। शाम 6 बजे तक इसी तरह ग्रामीण की खोजबीन की जाती रही।

फिर की जाएगी तलाशी
थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया दूसरे दिन भी शाम तक ग्रामीण की तलाश की गई। झरने में पानी का बहाव काफी तेज है। इससे झरने के नीचे पत्थरों में अंदर तक घुसने में परेशानी हो रही है। मंगलवार को भी तलाश की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The villagers were not found for the second day in the strong current of the waterfall


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i43Pky
via

Comments