छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों ने रविवार को दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को बताया कि प्रदेश में कोरोना बेकाबू हो गया है। इसकी रोकथाम के लिए तत्काल मदद जरूरी है। डा. हर्षवर्धन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ को रोकथाम के लिए हर संभव मदद दी जाएगी। भाजपा सांसद सुनील सोनी, विजय बघेल, अरूण साव, मोहन मंडावी और गोमती साय ने सेंट्रल हॉल में हर्षवर्धन से मुलाकात की।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इससे निपटने में असफल रही है। बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं। भाजपा सांसदों ने केन्द्रीय मंत्री से छत्तीसगढ़ सरकार को जरूरी मदद देने का आग्रह किया। दूसरी ओर कांग्रेस रिसर्च डिपार्टमेंट के अध्यक्ष इदरीश गांधी ने कहा कि हर्षवर्धन कह रहे कि कोरोना से निपटने ज्यादा मदद दी गई है। कोरोना से निपटने मदद तो दूर बल्कि जीएसटी और अन्य मदों के 6000 करोड़ की बकाया राशि भी वह देने को तैयार नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ce4UUU
via
Comments
Post a Comment