बुधवार को बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय और नगर निगम सभापति शेख नजीरुद्दीन ने कोविड अस्पताल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मरीजों का बेहतर इलाज करने के लिए कहा।
बिलासपुर विधायक पांडेय ने बताया कि कोरोना की बीमारी से स्वस्थ होकर पहली बार बाहर निकला और आज ही जिला हॉस्पिटल संभागीय कोविड हॉस्पिटल का दौरा किया और वहां के कोविड संक्रमित मरीजों की हालत और व्यवस्था का जायजा लिया। मीडिया द्वारा और अन्य लोगों द्वारा कई शिकायतें जो व्यवस्था को लेकर आती हैं उनका निराकरण हो सके इसलिए निरीक्षण किया। आज तक बिलासपुर में इस हॉस्पिटल में कुल 925 लगभग मरीज एडमिट हुए जिसमें लगभग 800 मरीज स्वस्थ होकर घर गए और 25 मरीज की इस बीमारी से मृत्यु हुई । बाकी मरीज एडमिट हैं। उनका उपचार किया जा रहा है। वहां की इंचार्ज डॉ. मधुलिका सिंह से लंबी चर्चा हुई और सभी सुविधाओं और व्यवस्था व कमियों को लेकर निर्देश भी दिए गए। पानी का एक बोर तत्काल करने का निर्देश भी दिया गया। इस अवसर में नगर निगम के सभापति शेख नजीरुद्दीन, पंकज सिंह, पप्पू बाजपेई, अर्जुन सिंह, दिलीप कक्कड़ और शंकर कश्यप मौजूद थे। सभापति ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव और अनुभव साझा किए और बेहतर इलाज हो सके इसको लेकर अपनी बातें रखीं। शासन की तरफ से अन्य मदद को लेकर अफसरों से चर्चा की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iDlKPp
via
Comments
Post a Comment